देहरादून: इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी मेहनत और अच्छे कामों के लिए कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक निदेशक यातायात नारायण सिंह नपलच्याल को. साथ ही, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव को दिया जायेगा.
नैनीताल के अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक कार्मिक नवीन चंद्र सेमवाल, 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर की पुलिस उपाधीक्षक प्रतिमा भट्ट, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा देहरादून के उप निरीक्षक अभिसूचना सौहकार सिंह, 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर के आरक्षी तकनीकी मुजीबुल हसन और फायर सर्विस चालक पवन कुमार को भी उनके मेहनत और अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जाएगा.
DGP ने दी बधाईयां
डीजीपी दीपम सेठ ने सभी को बधाई दी और उनकी मेहनत और लगन की सराहना की. यह सम्मान सिर्फ उनके काम को ही नहीं, बल्कि पूरे विभाग और जनता के लिए उनकी सेवा और ईमानदारी को भी दिखाता है.
